निर्माणाधीन मकान में सो रहे चौकीदार की नीचे गिरने से मौत

मृतक मध्य रात्रि बाद छत पर जाकर सो गया जिससे सम्भवतया नींद मे वो नीचे गिर गया

 | 
chowkidar death

उदयपुर 4 मई 2023। सवीना थाना इलाके के एक निर्माणधीन मकान मे बीती रात्रि चौकीदार की ऊपर से गिर कर मौत हो गईं। गांव खरबड़ निवासी सोहन लाल मकान की चौकीदारी कर रहा था। 

बताया जा रहा है की मृतक मध्य रात्रि बाद छत पर जाकर सो गया जिससे सम्भवतया नींद मे वो नीचे गिर गया। सुबह ज़ब आसपास के लोगो को इसका पता चला तो थाना पुलिस को सुचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चेरी मे रखवाया। जहाँ उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया। वही पुलिस मामला दर्ज कर मौत के कारणों का पता लगा रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News