Rajsamand:दादी और पोता-पोती की तालाब में डूबने से मौत
राजसमंद 11 अगस्त 2025। ज़िले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दादी और पोता-पोती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा मण्डावर ग्राम पंचायत के ढाक का चौड़ा गांव में करीब सुबह 10 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, पोता-पोती नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, तभी अचानक वे डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए दादी भी तालाब में कूद गईं, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण तीनों की डूबकर मौत हो गई।
थाना इंचार्ज अनिल विश्रोई ने बताया कि मृतकों में पूर्व वार्डपंच भंवरी देवी (60) पत्नी राजूराम भील, उनका पोता हिम्मतराम (11) पुत्र तुलसाराम और पोती मीना (10) पुत्री लक्ष्मण राम शामिल हैं। हिम्मतराम और मीना चचेरे भाई-बहन थे, और भंवरी देवी उनकी दादी थीं।
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
