पत्थर की खदान में गिरने से महिला की मौत

बकरी चराने गई महिला का पैर फिसलने से हुआ हादसा

 | 
rescue

उदयपुर 30 अगस्त 2023 । ज़िले के सायरा थाना क्षेत्र में बुधवार प्रात करीब 9:00 बजे एक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की पांव फिसलने से खदान में गिरने से मौत हो गई। 

क्षेत्रवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना को सुचना दी जिस पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र के वीष्मा गांव में पत्थर की खान बनी हुई जिसमें एक करीब 60 वर्षीय महिला वर्ष बकरी चराने गई इस दौरान पांव फिसलने से खदान में जा गिरी।

इसकी सूचना पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर नीलम लखारा के आदेश एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र कश्यप के दिशा निर्देशन में तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना हुई टीम ने मौके पर पहुंचे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत कर शव को ढूंढ निकाल सायरा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। मृतक महिला की पहचान नाथी बाई भील पत्नी लाडूराम भील के रूप में हुई

टीम में वाहन चालक कैलाश मेनारिया गोताखोर बने सिंह गुर्जर, विजय नखवाल, नरेश चौधरी, दीपक वडेरा, विपुल चौधरी, महेंद्र सिंह, मसानी, मुकेश सेन, हिमांशु डांगी, प्रकाश राठौड़ मौजूद रहे पूरे घटनाक्रम में विपुल चौधरी एवं कैलाश मेनारिया की अहम भूमिका रही।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News