क्रेन ने महिला को चपेट में लिया, मौके पर ही मौत

प्रताप गौरव केंद्र के बाहर हुआ हादसा

 | 
accident

उदयपुर 14 जनवरी 2025।  शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा प्रताप गौरव केंद्र के बाहर हुआ, जब महिला मीना श्रीमाली मंदिर में दर्शन करके लौट रही थी।

जानकारी के अनुसार, एक क्रेन ने महिला को चपेट में ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्रेन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार क्रेन चालक की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस घटना के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News