फतहसागर में डूबने से युवक की मौत

मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे लगाई थी छलांग, सुबह मिला शव   
 | 

उदयपुर 28 जनवरी 2026। मंगलवार (27 जनवरी) देर रात फतेहसागर झील में सौर वेधशाला जेटी के पास एक युवक ने पानी में छलांग लगा दी। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

अंधेरा अधिक होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। इसके बाद बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने झील से युवक का शव बरामद किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर, विपुल चौधरी, बने सिंह गुर्जर, दिनेश गमेती, प्रवीण सिंह राठौड़ सहित बचाव कर्मी सुरेश सालवी, महेंद्र सिंह मसानी, मुकेश सेन, लाल सिंह झाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूरे अभियान में भवानी शंकर वाल्मीकि की भूमिका विशेष रूप से अहम रही।

मृतक की पहचान भारत खारोल पुत्र चंद्र खारोल, उम्र 18 वर्ष, निवासी खारोल कॉलोनी, फतेहपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #RajasthanNews #FatehSagarLake #FatehSagar #UdaipurLatestNews #DrowningIncident #LakeAccident #YouthDeath #RescueOperation #CivilDefence #PoliceInvestigation #BreakingNews #TodayNews #LocalNews