निर्माणाधीन भवन से गिरकर युवक की मौत
घर में खिड़की लगाने का काम कर रहा था उसी समय उसका हाथ छूट गया और वह खिड़की से सीधा नीचे जमीन पर आ गिरा
उदयपुर शहर के शोभागपुरा स्थित एक निर्माणाधीन बहु मंजिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उसके शव को उदयपुर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था जहां रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक हिरण मगरी सेक्टर 4 निवासी प्रवीण सुथार सुखेर थाना क्षेत्र के शोभागपुरा इलाके में निर्माणाधीन बहु मंजिला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर एक घर में खिड़की लगाने का काम कर रहा था उसी समय उसका हाथ छूट गया और वह खिड़की से सीधा नीचे जमीन पर आ गिरा जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।
प्रवीण को पहले लोगों द्वारा पासी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद उसके शव को उदयपुर के एमबी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया और पोस्टमार्टम कर उसके शव को घर वालों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रवीण के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसको मध्य नजर रखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
