दूध तलाई में डूबने से युवक की मौत

दोस्तों के साथ नहाने को उतरा था पानी में

 | 
death by drowning in dam

उदयपुर 6 जुलाई 2023। शहर के घंटा घर थाना क्षेत्र के दूध तलाई में एक युवक के डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सापेटिया निवासी राहुल दास वैष्णव के रूप में की गई।  

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश ग्वालियर से कुछ युवक घूमने आए थे जिन्होंने उनके एक दोस्त सापेटिया निवासी राहुल दास वैष्णव को भी अपने साथ लिया और उदयपुर दूध तलाई की ओर घूमने पहुंचे। तभी दूध तलाई में वह सभी नहाने उतर गए और नहाते समय राहुल पानी की गहराई में चला गया जिससे अंदर डूब गया। 

मौके पर लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। वहीं घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News