गोवर्धन सागर में युवक की डूबने से हुई मौत

नहाने के लिए पानी में उतरा था

 | 
govardhan sagar

उदयपुर 14 नवंबर 2023। शहर में आज मंगलवार सुबह गोवर्धन सागर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक विनोद गौड़ पिता श्यामलाल गौड़ निवासी गोवर्धन विलास अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवर्धन सागर में नहाने के लिए गया था तभी गहरे पानी में जाने से वहां डूब गया।

दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए इसके बाद उन्होंने गोवर्धन विलास थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने  गोताखोर छोटू भाई हेला और उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक विनोद गौड़ के शव को बाहर निकाला जहां से उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विनोद गार्ड की नौकरी करता था। संभवत घटना से पहले उसने शराब पी हुई थी और शराब के नशे में ही उसने पानी में उतरकर तैरने की का प्रयास किया जिसमें वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर मृतक के कपड़े बाहर मिलने से यह प्रतीत होता है कि उसने खुद ही अपनी मर्जी से पानी में उतरने कर निर्णय लिया होगा लेकिन गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है वही घर वालों से भी रिपोर्ट ली जा रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News