लाल घाट पिछोला में युवक की डूबने से मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक भीलवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा हैं

 | 
died due to drowning

उदयपुर 5 सितंबर 2023 । शहर के पिछोला झील के किनारे पर स्थित लाल घाट पर पानी में तेरने के इरादे से उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। 

मौके पर मौजूद लोंगो ने इस घटना के बाद घंटाघर थाना पुलिस की घटना की जानकारी दी। वहीँ शहर के गोताखोर छोटू भाई हेला को भी सुचना दी जिस पर छोटू भाई और उनकी टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चला कर मृतक युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।

युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक भीलवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। भीलवाड़ा निवासी युवक की मानसिक स्थिति ख़राब होने के चलते एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहाँ से वह 31 अगस्त को निकल गया, इसको लेकर घर वालों ने शहर के हाथीपोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News