उदयपुर 29 अगस्त 2023 । शहर के गोवर्धन विलास थाना इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर में युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकरी के अनुसार मंगलवार सुबह शहर के गोवर्धन विलास इलाके के चुंगी नाके पर लापरवाह डंपर चालक में राह चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया। डंपर द्वारा राहगीर को कुचलने से युवक के चिथड़े चिथड़े उड़ गए।
हादसे की सूचना पर गोवर्धन विलास थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त और डम्पर चालक की तलाश में जुटी है।