उदयपुर जिले में आज शुक्रवार को सेक्टर 7 से 1 कोरोना पॉजिटिव मिला

सोशल मीडिया पर सेक्टर 7 में अमूल नमकीन वाले के पॉजिटिव होने की खबर भ्रामक है
 | 

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 677 

इनमे से 615 ठीक हो चुके है जबकि 604 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 57 है।

उदयपुर 26 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज शुक्रवार को शहर सेक्टर 7 से 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सेक्टर 7 में अमूल नमकीन वाले के पॉजिटिव होने की खबर भ्रामक पाई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 476 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 475 व्यक्ति नेगेटिव है और 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया।      

आज की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीज़ सेक्टर 7 का निवासी है, जहाँ कलक्टर ने सुरक्षा की दृष्टि से 26 जून 2020 की मध्यरात्रि से 10 जुलाई की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगा दिया है , इससे पूर्व आज सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सप्प ग्रुप में सेक्टर 7 में अमूल नमकीन वाले के पॉजिटिव होने की भ्रामक खबर फैलाई जा रही है, जो की निराधार है। 

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 677 हो गए है। इनमे से 615 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 604 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस 57 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News