राजस्थान में अब पहले 100 यूनिट बिजली फ्री, 100 से 200 यूनिट तक कोई सरचार्ज तथा अन्य शुल्क नहीं

सीएम अशोक गहलोत का प्रदेशवासियो को तोहफा

 | 
free electricity

प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत रात को पौने ग्यारह बजे ट्विटर पर घोषणा की है कि अब राजस्थान में घरेलू, कमर्शियल सहित सभी तरह के बिजली कज्यूमर्स को 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल जीरो आएगा। किसी भी कंज्यूमर को पहले 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर कोई बिल नहीं आएगा। इसके अलावा 200 यूनिट तक बिजली बिल पर किसी तरह का सरचार्ज, परमानेंट चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी फीस नहीं देनी होगी। इससे प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा होगा

ashok gahlot

इससे पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बजट में केवल घरेलू कंज्यूमर्स को ही 100 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की थी। अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। अब हर वर्ग के उपभोक्ता को इसका फायदा मिलेगा। यदि आपका कमिर्शयल कनेक्शन है तो भी 100 यूनिट फ्री मिलेगी।

हर महीने 100 यूनिट से ज्यादा बिजली कंज्यूम करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।

हर महीने 200 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट पर कोई पैसा नहीं लगेगा, इसके साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज और सभी तरह के चार्ज और फीस शुल्क माफ होंगे। बिजली कंपनियों को इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News