Udaipur Times, UDA Seva Setu Abhiyan: उदयपुर मे UDA के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान के तहत बुधवार को UDA कार्यालय परिसर में शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनकी विभिन्न समस्याओं और आवेदनों के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। UDA Seva Setu Abhiyan
UDA सचिव राजपाल सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन बुधवार को कुल 110 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें पट्टे के आवेदन के 32, फ्री होल्ड के पट्टे के 10, नाम हस्तांतरण के 6, आवंटन का 1 तथा अन्य श्रेणी के 61 प्रकरण शामिल हैं। UDA Camp in Udaipur
बुधवार को UDA अधिकारियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण कर नागरिकों से प्राप्त प्रकरणों की निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। UDA Camp in Udaipur
इस पहल का उद्देश्य आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाते हुए उनके प्रकरणों का शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपायुक्त सुरेन्द्र बी. पाटीदार, उप शैलेश खेरवा, तहसीलदार रणजीत सिंह बिट्टू एवं रमेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
16 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर, आमजन लें अधिकाधिक लाभ
16 अक्टूबर तक कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले शिविर के दौरान भू-रूपान्तरण-90-ए, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-डीड एवं पट्टा जारी करने, फ्री-होल्ड पट्टा, भवन निर्माण अनुज्ञा, उप-विभाजन एवं एकीकरण, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र तथा बकाया लीज जमा कराने जैसे कार्य किए जाएंगे। UDA Camp in Udaipur
इसके साथ ही प्राधिकरण की भूमि से अतिक्रमण हटाने, विभिन्न आवासीय योजनाओं में आवंटन एवं नीलामी, सफाई व्यवस्था में सुधार, ब्लॉक स्पॉट समाप्त करने, नई स्ट्रीट लाइट लगाने एवं बंद लाइटों को चालू करने तथा सड़क मरम्मत से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। UDA Seva Setu Abhiyan
उन्होंने बताया कि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्क, बस स्टैंड एवं सामुदायिक केन्द्रों में रखरखाव के कार्य तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं में निर्मित ईडल्यूएस/एलआईजी/एमआईजी फ्लैट्स का ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों को आवंटन और आवंटित फ्लैट्स के कब्जा-पत्र जारी करने की कार्रवाई भी अभियान के दौरान की जाएगी।