उदयपुर के 1141 कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे 1.49 करोड़ रुपये

 | 
Udaipur News

 

Udaipur Times, Udaipur News: 19 जून। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लाभ वितरण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को UCCI सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत एवं उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 2,400 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। Udaipur News

क्षेत्रीय आयुक्त प्रशान्त कुमार सिन्हा ने योजना की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि उदयपुर संभाग के 127 संस्थानों तथा 1141 कार्मिकों के खातों में योजना के तहत कुल 1.49 करोड़ रूपए की लाभ राशि का हस्तांतरण किया गया। इस दौरान लाभार्थी नियोक्ता पंकज जोशी एवं कार्मिक प्रियंका नायर ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना को रोजगार प्रोत्साहन और आर्थिक संबल प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों, संस्थानों, नियोक्ताओं, कार्मिकों तथा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। Udaipur News

लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो लंबे समय से लंबित थे। नामांतरण के 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया। सफाई व्यवस्था से संबंधित 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है। Udaipur News

इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 160 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित लगभग 700 प्रकरणों का भी सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। Udaipur News

आयुक्त ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को राहत मिलने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी गति आई है। नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उसके लंबित कार्यों का समयबद्ध समाधान हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News