उदयपुर मे 13 नए दवा वितरण केंद्र खुलेंगे, लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा

 | 
Medicine Counter Rajasthan

 

Udaipur Times, Health News: राजस्थान के सरकारी अस्पतालों मे मरीजों को दवा लेने के लिए लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा। अब प्रदेश मे दवा वितरण के 225 नए काउन्टर स्वीकृत हुए जिनमे से उदयपुर को 13 नए काउन्टर मिलेंगे।

उदयपुर के मिले 13 नए दवा वितरण केंद्र मे से एमबी अस्पताल को 8, सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल को 2 और हिरणमगरी सेटेलाइट अस्पताल को 3 नए दवा वितरण केंद्र और इतने ही फर्मासिस्ट मिलेंगे।

वहीं संभाग के चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा मे 4-4 नए दवा वितरण केंद्र और इतने ही फर्मासिस्ट मिलेंगे।

आपको बता दे की चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बजट घोषणा के तहत प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों को 225 दवा वितरण केंद्र और इतने ही फर्मासिस्ट के पदों के सृजन की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News