उदयपुर के चार औद्योगिक क्षेत्रों में 173 औद्योगिक भूखण्ड आवंटन 12 अगस्त से

 | 
RIICO Plot Allotment Udaipur

 

Udaipur Times, RIICO Direct Plot Allotment: जिले में RIICO द्वारा विकसित किये गये औद्योगिक क्षेत्र कलडवास (विस्तार), औद्योगिक क्षेत्र आमली, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) व श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र, माल की टूस के औद्योगिक क्षेत्रों में राइजिंग राजस्थान में MoU करने वाले निवेशकों के 173 औद्योगिक भूखण्डों का प्रत्यक्ष आंवटन योजना का तेहरवें चरण की प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ की गई है।

RIICO के अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय पण्ड्या ने बताया कि योजनानतर्गत धरोहर राशि 12 अगस्त प्रातः10 बजे से 25 अगस्त सायं 6 बजे तक जमा कराई जा सकेगी एवं किसी भी भूखण्ड पर एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर e-Lottery 1 सितम्बर को की जायेगी।

पण्ड्या ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कलड़वास (विस्तार) में 2 औद्योगिक भूखण्ड, औद्योगिक क्षेत्र आमली में 62, औद्योगिक क्षेत्र सगतपुरा (भीण्डर) में 90 एवं औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस में 21 औद्योगिक भूखण्डों को प्रत्यक्ष आंवटन योजना के तेहरवें चरण में रखा गया हैं।

जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये 6, महिला उद्यमियों के लिये 5, भूतपूर्व सैनिको के लिये 1, बैचमांर्क दिव्यागंजनों के लिये 4 तथा सशस्त्र बलों के शहीदो के आश्रितो के लिये 1 भूखंड आरक्षित है।

पण्ड्या ने बताया कि प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तेहरवें चरण में शामिल औद्योगिक क्षेत्र श्रीराम जानकी माल की टूस तथा सगतपुरा (भीण्डर) के औद्योगिक भूखण्डों पर फ्लेक्सिबल लैण्ड लीज पॉलिसी के अन्तर्गत आवंटन दर की 60 प्रतिशत दर पर 33 वर्ष की लीज अवधि के लिये किया जायेगा, जिससे निवेशकों को कम दर पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी।

राइजिंग राजस्थान में इस योजना की अन्तिम तिथि 25 अगस्त 2026 तक MoU करने वाले सभी निवेशक योजना में आवेदन करने हेतु पात्र होंगे। सफल आवेदकों के लिए प्रस्ताव पत्र की 25 प्रतिशत राशि जमा कराने के बाद शेष 75 प्रतिशत राशि का भूगतान 19 त्रैमासिक किश्तों में मय ब्याज 8.50 प्रतिशत के साथ या 120 दिनों के भीतर ब्याज रहित भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सफल आवेदको द्वारा 25 प्रतिशत राशि जमा कराते ही आवंटन पत्र व भूखण्ड का कब्जा भी प्रदान कर दिया जायेगा। इसके अलावा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ भी प्राप्त किया जा सकेंगा।

भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रारम्भ भूखण्ड का 360 डिग्री फोटो व्यू एवं गुगल लोकेशन भी दिखेगा, जिससे आवेदक को भूखण्ड के आस-पास की पूरी स्थिति की जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ भूखण्ड के चयन करने व आवेदन करने में आसानी होगी। अधिक जानकारी के लिए RIICO की वेबसाइट या उदयपुर RIICO कार्यालय मे सम्पर्क किया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News