उदयपुर 13 मई 2025। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए अप्रेल माह में 2 लाख 590 लीटर वॉश नष्ट किया एवं 1122 केस दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रदेश में अप्रेल माह में 2 लाख 590 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 504, देशी मदिरा की 6965, अवैध मदिरा की 5588, बीयर की 1871 बोतल, 21 किलोग्राम भांग सहित 20 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अप्रेल माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय मंे संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 1122 केस दर्ज करते हुए 625 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन के तहत 24 दुपहिया वाहन, 3 हल्के चार पहिया वाहन सहित 27 वाहनों को सीज किया गया है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal