उदयपुर में आज एक लाख से अधिक लोगो को लगी वैक्सीन की डोज़

25 सितंबर को दो स्थानों पर COVISHIELD और COVAXIN के सत्र

 | 
vaccination
दोनो स्थानों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन द्वारा लगाईं जाएगी वैक्सीन 

उदयपुर 24 सितम्बर 2021 । कल दिनाँक 25 सितंबर 2021 को उदयपुर शहर में COVISHIELD और COVAXIN निम्नलिखित संस्थानों पर ONSPOT REGISTRATION द्वारा प्रथम और द्वितीय डोज़ लगाई जाएगी ।

1. अटल सभागार हिरण मगरी सेक्टर 4 (COVISHIELD और COVAXIN)

2. मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी कैंपस (COVISHIELD और COVAXIN)

आज उदयपुर में मेगा वैक्सीनेशन आयोजन के तहत फिर एक लाख से अधिक वैक्सीनेशन रिकॉर्ड की गई।  डॉ अशोक आदित्य ने बताया आज 127013 वैक्सीन लगाई गई है इस प्रकार उदयपुर जिले में अब तक 22,23,378 को वैक्सीन की डोज़ लग चुकी है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News