उदयपुर पंचायत चुनाव-2026: दूसरे चरण के लिए 212 नामांकन दाखिल

 | 
Udaipur Panchayat Chunav 2026

 

Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: उदयपुर मे पंचायतीराज चुनाव-2026 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन जिले की 6 पंचायत समितियों के कुल 96 वार्डों के लिए 212 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की ओर से 371 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समिति बड़गांव में 20, देवला में 38, गोगुन्दा में 46, कोटड़ा में 35, सायरा में 35 तथा सुलाव में 38 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

इस प्रकार अब तक बड़गांव में कुल 49 प्रत्याशियों ने 52, देवला में 63 प्रत्याशियों ने 64, गोगुन्दा में 79 प्रत्याशियों ने 79, कोटड़ा में 66 प्रत्याशियों ने 66, सायरा में 58 प्रत्याशियों ने 58 तथा सुलाव में 52 प्रत्याशियों ने 52 नाम-निर्देशन पत्र जमा कराएं हैं।

नामांकनों की संवीक्षा आज शनिवार को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News