Udaipur Times, Udaipur City Transport: उदयपुर शहर मे e-Bus सेवा अन सड़कों पर तेजी से रफ्तार पकड़ने वाली वाली है। शहर मे अभी वर्तमान मे 12 e-Bus सड़कों पर दौड़ रही है। जल्दी ही 23 और e-Bus सड़कों पर नजर आएगी।
फिलहाल शहर मे नगर निकाय चुनावों के चलते आचार संहिता लागू है। आचार संहिता हटते ही 23 नई बसें जल्द ही e-Buses के बेड़े मे शामिल हो जाएगी। Udaipur City Transport
इन नई बसों को उन रूट पर चलाया जाएगा जहा यात्री भार और दबाव अधिक होगा । शहर के औद्योगिक क्षेत्र मादडी, कलड़वास जैसे इलाके मे मजदूरों की आवाजाही अधिक होने से इस क्षेत्र मे बसों के फेरे बढ़ाए जाने की संभावना है। Udaipur City Transport
दूसरी तरफ लंबे रूट पर जहां कॉलेज स्टूडेंट्स की संख्या अधिक रहती है उन मार्गों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।