निगम के 24 सफाई कर्मी बने जमादार

उपमहापौर ने सौपा पदोन्नति पत्र

 | 
UMC

उदयपुर 29 जनवरी 2024 । सोमवार को नगर निगम के 24 सफाई कर्मियों को जमादार के पद पर पदोनत किया गया जिनके पदोन्नति पत्र उप महापौर पारस सिंघवी द्वारा दिए गए।

नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि सोमवार को नगर निगम में विभागीय कार्यवाही संपूर्ण कर योग्यता रखने वाले 24 सफाई कर्मियों को जमादार पद पर नियुक्ति दी गई। 

सिंघवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार 15 महिलाओं को भी जमादार बनाया गया है जो विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य है, साथ ही 9 पुरुषों को भी जमादार पद पर पदोन्नति मिली है। सिंघवी ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने पदोन्नति पत्र सौपे। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News