उदयपुर ग्रामीण सेवा शिविर में तीन पीढ़ियों से लंबित 27 बीघा भूमि का हुआ बंटवारा

ग्रामीण सेवा शिविर-2026
 | 
Udaipur Rural Service Camp

 

Udaipur Times, Udaipur News: 8 जुलाई 2026। प्रदेश भर में आयोजित हो रहेशहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए बड़ी राहत सिद्ध हो रहे हैं। शिविरों में जहां एक तरफ आमजन को सरकार की योजनाओं का हाथों हाथ लाभ मिल रहा है, वहीं बरसों सेलंबित प्रकरणों का भी त्वरित निस्तारण हो रहा है। Udaipur News

अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत गौरेला, भल्लों का गुड़ा, वरडा, बोयणा, साकरिया खेड़ा, नांदवेल, कुण्डई, बांसड़ा, मदारड़ा, मोडी, भानपुरा, नांदेशमा, माकड़ादेव सलदरी, बिरोठी, सुलई, कातर, भोमटावाड़ा, गरनाला, कोटड़ा, बिछीवाड़ा, बेडाधर, तेजा का वास एवं उखलियात में शिविरहुए। वहीं नगरीय निकायों में भी शिविरों का संचालन किया गया। Udaipur News

गोगुंदा तहसील के ग्राम पंचायत मोड़ी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान तीन पीढ़ियों से जुड़े 27 खातेदारों की 27 बीघा भूमि का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक बंटवारा किया गया।शिविर में बताया गया कि सभी खातेदारों को एक स्थान पर एकत्रित करना चुनौतीपूर्ण था, कई महिला खातेदारों का विवाह अन्य गांवों में हो चुका था।

शिविर प्रभारी तहसीलदार गोगुंदा, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से सभी पक्षों की सहमति बनाकर भूमि का निष्पक्ष विभाजन कराया गया।  इस प्रक्रिया से सभी 27 खातेदारों को उनके अधिकार स्पष्ट रूप से प्राप्त हुए। इस पहल से भविष्य में भूमि विवादों की संभावना कम होगी तथा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी। ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। Udaipur News

गुरूवार को यहां होंगे शिविर

अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत कालीवास, पोपल्टी, सुलावास, सोमाखेड़ा, कविता, जेवाणा, लोपड़ा, खरसाण, भोपाखेड़ा, सुरजगढ़ वास, सेमड़, रावछ, कंथारिया, लुणावतों का खेड़ा, आमलिया, करनाउवा, डबायचा, ऋषभदेव, कागदर, भाटिया, सावन का क्यारा, बांकावास व पिपलीखेड़ा में शिविर होंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News