पंचायत चुनाव के तीसरे चरण मे 28 नामांकन निरस्त, अब 223 वैध उम्मीदवार

 | 
panchayat Chunav

 

Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिले में तृतीय चरण के नामांकन पत्रों की संवीक्षा में 28 नामांकन निरस्त हुए। अब जिले की 4 पंचायत समितियों के कुल 62 वार्डों के लिए 223 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कल्याणपुर पंचायत समिति के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 66 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसमें से 2 फॉर्म खारिज होने के बाद 64 नामांकन वैध पाए गए हैं।

खेरवाड़ा के 17 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 72 नामांकन फॉर्म भरे गए थे। स्क्रूटनी के दौरान सबसे ज्यादा 13 फॉर्म यहां निरस्त किए गए, वहीं एक नामांकन डिस्कार्ड होने के बाद अब 58 वैध उम्मीदवार बचे हैं।

नयागांव के 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 68 नामांकन पत्र आए थे। यहाँ 12 फॉर्म खारिज और 4 नामांकन डिस्कार्ड होने के बाद वैध नामांकित उम्मीदवारों की संख्या 52 है। ऋषभदेव के कुल 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 50 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से 1 फॉर्म खारिज होने के बाद 49 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News