Udaipur Times, Krishi Mandi Development, Rajasthan News, Udaipur News: उदयपुर समेत प्रदेश की 30 कृषि मंडियों का 57 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इससे मण्डी यार्ड निर्माण, विद्युत कार्य, संपर्क सड़कों का निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे। Krishi Mandi Development
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई इस स्वीकृति से अनाज मण्डी उदयपुर समेत कृषि उपज मण्डी समिति बज्जू (बीकानेर), नोखा (बीकानेर), खाजूवाला (बीकानेर), श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर), पलसाना (सीकर), जैसलमेर, प्रतापगढ़, मण्डावरी (दौसा), महवा (दौसा), बारां, नाहरगढ़ (बारां), उनियारा (टोंक), समरानियां (बारा), निवाई (टोंक), सादुलपुर (चूरू), बिजयनगर (ब्यावर), रिडमलसर (श्रीगंगानगर), कपासन (चित्तौड़गढ़), डीडवाना, भीनमाल, मदनगंज-किशनगढ़, डेगाना, कामां (डीग), नागौर, सीकर, चौमहला (झालावाड़), अनाज मण्डी कोटा, घड़साना (श्रीगंगानगर), संगरिया (हनुमानगढ़) में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगें। Rajasthan News
इन विकास कार्यों से मण्डियों में किसानों और व्यापारियों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे कृषि विपणन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। Krishi Mandi Development
कृषि उपज मण्डी समितियों में यार्ड के निर्माण कार्यों एवं विद्युत कार्यों से व्यापारियों एवं किसानों हेतु मूलभूति सुविधा में विस्तार होगा, साथ ही, मण्डी से जुड़ी संपर्क सड़कों के निर्माण एवं क्षतिग्रस्त सम्पर्क सड़कों की मरम्मत से ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपनी उपज सुगमता से मण्डी तक ला सकेंगे। इससे मण्डियों में फसलों की आवक बढ़ेगी, किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी तथा मण्डी राजस्व में भी वृद्धि होगी। Rajasthan News