Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर जिले मे घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई के तहत बुधवार को शहर में दो स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित 30 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। Udaipur News
जिला रसद अधिकारी मणि खींची के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अम्बामाता के राताखेत क्षेत्र में राजेश सिंह जादौन उर्फ पप्पु भाई के निवास से 12 तथा रामपुरा चौराहे के निकट अम्बावाड़ी क्षेत्र में उपेन्द्र जादौन उर्फ शैलू भाई के निवास से 18 सिलेण्डर जब्त किए गए। Udaipur News
जिला रसद अधिकारी मणी खींची ने बताया कि कार्रवाई में सामने आया कि गैस एजेंसियों के हॉकर्स द्वारा अपने घरों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध रूप से भण्डारण किया जा रहा था। जब्त किए गए सभी 30 सिलेण्डर मैसर्स अम्बामाता गैस सर्विस को सुपुर्द किए गए। Udaipur News
कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक विशेष मीणा, अरविन्द गर्ग, कालूराम ताबियार एवं पुलिस एएसआई ललित कुमार भी मौजूद रहे। Udaipur News