उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका चुनाव में 36 नामांकन खारिज

 | 
Mavli Municipality Election 2026

 

Udaipur Times, Mavli Municipality Election 2026: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे नगर निकाय चुनावों के तहत मंगलवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। इसमें मावली में 36 नामांकन खारिज हुए। Mavli Municipality Election 2026

रिटर्निंग अधिकारी मावली रमेश सीरवी पुनाड़िया ने बताया कि कुल प्राप्त 108 आवेदनों में से जांच के बाद 36 फॉर्म खारिज कर दिए गए हैं, इनमें से 35 नामांकन राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के रूप में जमा हुए थे, लेकिन आवश्यक प्रपत्र क एवं ख जमा नहीं होने से उन्हें निरस्त किया गया। Mavli Municipality Election 2026

वहीं एक नामांकन पत्र उम्मीदीवार की आयु 21 वर्ष पूर्ण नहीं होने के कारण निरस्त हुआ। इसके अलावा संवीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मावली वार्ड नंबर 7 से उम्मीदवार मंगल सिंह चुण्डावत ने अपना नाम वापस ले लिया है। वर्तमान में 71 उम्मीदवारों के 72 आवेदन वैध पाए गए हैं। Mavli Municipality Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News