उदयपुर समेत राजस्थान में 38 औद्योगिक क्षेत्रो को मिलेगी कनेक्टिविटी
Udaipur Times, Rajasthan News: 3 जून 2026 । RIICO द्वारा राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों की बेहतर कनेक्टिविटी एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्य के कई RIICO औद्योगिक क्षेत्र राज्य राजमार्गों से जुड़े हुए हैं, जहां उद्योगों के कच्चे माल और तैयार उत्पादों के सुगम परिवहन हेतु सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए RIICO एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), राजस्थान सरकार द्वारा 38 सड़कों का विकास कोस्ट शेयरिंग मॉडल पर किया जायेगा। इसके अंतर्गत कुल व्यय का 50 प्रतिशत भाग RIICO द्वारा वहन किया जायेगा। Rajasthan News
RIICO के 38 औद्योगिक क्षेत्रों की एप्रोच सड़कों की पहचान की गई है, जो सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 205 किलोमीटर है, जिनके सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण पर लगभग 290 करोड़ रुपये का व्यय होगा। ये सड़कें आबूरोड, अजमेर, बालोतरा, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चुरू, दौसा, जयपुर, जालौर, झालावाड़, कोटा, नीमराना, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और उदयपुर के औद्योगिक क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी। Rajasthan News
इन सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्थान सरकार के माध्यम से किया जायेगा, जिसमें RIICO और PWD की 50-50 प्रतिशत वित्तीय साझेदारी होगी।
सार्वजानिक निर्माण विभाग (PWD) ने 205 किमी लंबी 38 सड़को के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति राशि रुपये 290.82 करोड़ दिनांक 06.05.2026 को जारी कर दी गयी है। Rajasthan News
रीको के निदेशक मंडल की बैठक दिनांक 17.03.2026 में अनुमोदन के उपरांत रीको की कुल सहभागिता राशि ₹ 145.41 करोड़ में से 50% राशि ₹ 72.70 करोड़ सार्वजानिक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित की जा चुकी है। अब सार्वजानिक निर्माण विभाग द्वारा इन सडको के उन्नयन एवं सुदृढीकरण हेतु निविदायें आमंत्रित कर कार्य करवाये जावेंगे। Rajasthan Road Network
इसके अतिरिक्त 24 रीको औद्योगिक क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से कार्य करवाये जाने हेतु सहमति प्रदान कर दी गई है। इन कार्यो की कुल अनुमानित राशि 143 करोड़ रूपये रीको द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को उपलब्ध कराये जायेंगे। Rajasthan News
RIICO राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने एवं उद्यमियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यम संचालन को सुगम बनाने के लिए RIICO लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है।
