उदयपुर जिले में आज शनिवार को 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 681  
 
 | 

इनमे से 621 ठीक हो चुके है जबकि 614 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कुल एक्टिव केस 55 है।

उदयपुर 27 जून 2020 । उदयपुर जिले में आज शनिवार को 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि शनिवार को जिले के 516 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार 512 व्यक्ति नेगेटिव है और 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।      

आज शनिवार की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए मरीज़ में 1 प्रवासी है जो की मुंबई से लौटे गोड़वारा भान्सोल मावली निवासी है जबकि 2 क्लोज कांटेक्ट है जिनमे से 1 छोटी ब्रह्मपुरी एवं 1 कलाजी गोराजी निवासी का निवासी है। 1 कोरोना पॉजिटिव रशिया से लौटे एमबीबीएस स्टूडेंट है और सवीना के निवासी है।   

इस प्रकार अब उदयपुर जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 681 हो गए है। इनमे से 621 मरीज़ ठीक हो चुके है जबकि 614 ठीक हो चुके मरीज़ो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में जिले में कुल एक्टिव केस 55 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News