उदयपुर की सड़को पर अगले महीने से दौड़ सकती है 50 इलेक्ट्रिक बसें
Udaipur Times 19 मई 2026। देश भर में आग लगाती पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के बीच उदयपुर शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर की सड़को पर अगले महीने से 50 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नज़र आ सकती है। Udaipur Electric Bus Service
प्रधानमंत्री e-bus सेवा योजना के तहत उदयपुर में 50 नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन हेतु केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की टीम की ओर से धोल की पाटी स्थित निर्माणाधीन डिपो का निरिक्षण करने के बाद अब परियोजना को अंतिम गति मिल गई है। 9 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन यह आधुनिक डिपो पूरी तरह से तैयार होने की स्थिति में है।
चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और तकनीकी कार्य भी पूरा हो गया है, अब सिर्फ कनेक्शन का काम चल रहा है। यह कार्य पूर्ण होते ही डिपो संबंधित फर्म से सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ को सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद बस सप्लाई कंम्पनी डिपो हैंडओवर कर संचालन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पहले चरण में 10 रुट पर बसें संचालित होगी। जिसमे पांच नए रुट शामिल है। बाद में यात्री भार के अनुसार 15 रुट तक संचालन होगा। इनमे 45 बसें छोटी 9 मीटर की होगी जो अंदरूनी और संकरी सड़को वाले मार्ग पर चलेगी। वहीँ 5 बड़ी यानि 12.5 मीटर की बसें मुख्य और शहर की व्यस्त मार्गो पर चलेगी। Udaipur Electric Bus Service
Source: Media Reports
