अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिल सकेगा 5kg LPG सिलेंडर

ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं
 
 | 

नई दिल्ली 6 अप्रैल 2026। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की आ रही दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बनाया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस प्रूफ के 5kg छोटा LPG गैस सिलेंडर खरीद सकेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-ID दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे।

मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल करवा सकते हैं।

क्या रहेगी कीमत 

नया कनेक्शन - सिलेंडर , रेगुलेटर और 5 kg गैस के 1500 रूपये से लेकर 2200 रूपये तक। 
केवल गैस रिफिलिंग -5kg LPG गैस के 500 रूपये से लेकर 650 रूपये तक। 

HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क बनाई

कामकाज के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों की मदद के लिए सरकार ने HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क बनाई हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर दिलाने में मदद करेंगे।

घरेलू गैस की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर है; एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है। खास बात यह है कि कुल मांग का 95% हिस्सा अब ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आ रहा है।

Source: Media Reports

#LPGCylinder #IndiaNews #GasCylinder #LPGUpdate #RajasthanNews #UdaipurNews #EnergyNews #BreakingNews #GovernmentPolicy #MigrantWorkers #HPCL #CookingGas #India2026

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal