उदयपुर पंचायत चुनाव के पहले चरण मे 66.88% वोटिंग

 | 
Udaipur Panchayat Chunav

 

Udaipur Times. Panchayat Chunav 2026: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के पहले चरण में उदयपुर जिले की 10 पंचायत समितियों में औसतन 66.88 प्रतिशत मतदान हुआ। उदयपुर जिले के 160 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7,33,784 मतदाताओं में से 4,90,757 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 81.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं कुराबड़ में सबसे कम 58.97 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

नाई में 81.05 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 47,329 मतदाताओं में से 38,358 ने मताधिकार का प्रयोग किया। ओगणा में कुल 41,911 मतदाताओं में से 31,336 मतदाताओं ने वोट किया तथा 74.77 प्रतिशत मतदान हुआ। झाड़ोल में 75.36 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 71,378 मतदाताओं में से 53,792 ने वोटिंग की।

फलासिया में 73.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। यहां कुल 72,936 मतदाताओं में से 53,661 वोट पड़े। गिर्वा में 69.41 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 65,745 मतदाताओं में से 45,636 ने मतदान किया। घासा में कुल 85,136 मतदाताओं में से 55,770 ने वोटिंग की तथा मतदान प्रतिशत 65.51 रहा।

मावली में 62.15 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 94,585 मतदाताओं में से 58,780 ने मतदान किया। वल्लभनगर में कुल 86,470 मतदाताओं में से 52,996 ने वोटिंग की तथा मतदान प्रतिशत 61.29 रहा।

इसी प्रकार भीण्डर में 60.18 प्रतिशत ने वोटिंग की। यहां कुल 97,820 मतदाताओं में से 58,871 ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुराबड़ में सबसे कम 58.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां कुल 70,474 मतदाताओं में से 41,557 ने मतदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News