RIICO प्लॉटस की नीलामी, उदयपुर के 2 प्लॉटस पर 68 इन्वेस्टर्स ने दिखाई रुचि

 | 
RIICO

 

Udaipur Times, RIICO Plot Auction:  राजस्थान में इंडस्ट्रियल, लॉजिस्टिक्स एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से RIICO द्वारा आयोजित अनडिवेलप/ अंडर डिवेलप प्लॉटस की e-Auction मे निवेशकों ने जबरदस्त रूझान दिखाया है। उदयपुर के माल की टूस में उपलब्ध कराए गए 2 प्लॉटस के लिए इन्वेस्टर्स की विशेष रुचि देखने को मिली।

30.09.2026 को समाप्त हुई ऑनलाइन बिड में करीब 391 एकड़ क्षेत्रफल वाले 12 प्लॉटस के लिए 128 इन्वेस्टर्स ने भाग लिया, जिससे RIICO को 569 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई जो कि प्रदेश में निवेश के प्रति उद्यमियों की रुचि और RIICO की नीतियों एवं योजनाओं पर निवेशकों के बढ़ते विश्वास का संकेत मिलता है। RIICO Plot Auction

पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से RIICO द्वारा उदयपुर के माल की टूस में उपलब्ध कराए गए 2 प्लॉटस के लिए इन्वेस्टर्स की विशेष रुचि देखने को मिली। इन दोनों प्लॉटस के लिए 68 इन्वेस्टर्स ने बिड में भाग लिया। इन प्लॉटस पर पर्यटन आधारित परियोजनाएं स्थापित होने से प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है। RIICO Plot Auction

इसके अतिरिक्त भिवाड़ी के राबड़का में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विस्तार के लिए नियोजित 1 प्लॉट के लिए 7 आवेदन, दौसा के IGP जयरामपुरा में 1 इंडस्ट्रियल प्लॉट के लिए 3 आवेदन, दौसा के बांदीकुई (South West Zone) में 4 इंडस्ट्रियल प्लॉटस के लिए 32 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार राजसमंद के तनाजा का बांसा में 2 इंडस्ट्रियल प्लॉटस के लिए 6 आवेदन तथा उदयपुर के पीपाड़ में 2 इंडस्ट्रियल प्लॉटस के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए।  RIICO Plot Auction

RIICO द्वारा उपलब्ध कराई जा रही यह भूमि उद्योग, लॉजिस्टिक्स एवं पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को राज्य में सफल उद्यम स्थापित करने के लिये महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। भूमि का आवंटन प्रारंभ में 33 वर्ष की अवधि के लिए किया जा रहा है तथा लीज अवधि को दो बार 33-33 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। प्रारंभिक 33 वर्ष की लीज अवधि पूरी होने के बाद पहली 33 वर्षीय नवीनीकरण अवधि तथा उसके बाद दूसरी 33 वर्षीय नवीनीकरण अवधि के लिए नवीनीकरण के समय संबंधित औद्योगिक क्षेत्र में प्रचलित आवंटन दर के आधार पर 10 प्रतिशत भूमि प्रीमियम देना होगा। RIICO Plot Auction

RIICO की यह पहल प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पर्यटन गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ नए उद्यमियों के लिए भूमि की उपलब्धता आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।  RIICO Plot Auction

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News