उदयपुर में खुलेंगे 69 नए आधार एवं 48 CELC केन्द्र, ऑनलाइन आवेदन 26 मई से

 | 
Officials announce 69 new Aadhaar centres and 48 CELC centres in Udaipur with online applications from May 26.

उदयपुर, 21 मई 2026। आमजन को आधार सेवाएं अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय आधार कमेटी ने जिले में नए स्थायी आधार केन्द्रों एवं CELC केन्द्रों की स्थापना का निर्णय लिया है। Udaipur Aadhaar centres

समिति द्वारा विभिन्न उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर स्थानों का चयन एवं केन्द्रों की संख्या निर्धारित की गई है।

सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिले में कुल 69 नए स्थायी आधार केन्द्र तथा 48 CELC केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। चयनित स्थानों पर संचालन हेतु पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति अपनी SSO ID के माध्यम से राज आधार मॉड्यूल में 26 मई से 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। CELC centre Udaipur

संयुक्त निदेशक ने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्यिों को यूूनीक आईडेन्टीफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) एवं विभाग द्वारा निर्धारित शर्तों एवं पात्रता मानदंडों का पालन करना होगा। प्राप्त आवेदनों में से पात्र उम्मीदवारों का चयन जिला स्तरीय आधार कमेटी द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। नवीन आधार एव CELC केन्द्रों की स्थापना हेतु चयनित स्थानों की सूची एवं पात्रता व शर्ते जिले की वेबसाईट  udaipur.rajasthan.gov.in  पर देखी जा सकती है। UIDAI centre opening
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News