Udaipur Times, Bhinder Nagar Palika Election 2026: उदयपुर जिले की नगरपालिका भीण्डर में मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। Bhinder Nagar Palika Election 2026
निर्धारित समय पर मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं की बूथों पर आवाजाही प्रारंभ हो गई। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया गया। Bhinder Nagar Palika Election 2026
सुबह 10 बजे तक भीण्डर में 29.83%, इसके बाद दोपहर तक मतदान की गति और तेज हुई। दोपहर 1 बजे तक 56.63% अपराह्न 3 बजे में 69.54% आखिर मे शाम 6 बजे तक भीण्डर में 81.92% मतदान दर्ज हुआ। Bhinder Nagar Palika Election 2026
नगरपालिका भीण्डर के कुल 25 वार्ड मे कुल 58 प्रत्याशी मैदान मे है। यहाँ कुल मतदाता 13919 है जिसमे पुरूष मतदाता 7092, महिला मतदाता 6822 और ट्रांसजेण्डर 2 मतदाता है। भीण्डर मे मुख्य मुकाबला कांग्रेस बीजेपी के बीच ही नहीं बल्कि पूर्व विधायक कांग्रेस की प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तवत बनाम महाराजा रणधीर सिंह भीण्डर के बीच माना जा रहा है। Bhinder Nagar Palika Election 2026