उदयपुर के वल्लभनगर में पहली बार मतदान को लेकर उत्साह, शाम 6 बजे तक 82.74% वोटिंग
Udaipur Times, Vallabhnagar Nagar Palika Election 2026: नवगठित वल्लभनगर नगरपालिका के लिए पहली बार मतदान होने के कारण यहां मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगरवासियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। Vallabhnagar Nagar Palika Election 2026
सुबह 10 बजे तक वल्लभनगर में 35.96%, दोपहर 1 बजे तक वल्लभनगर में 63.22%, अपराह्न 3 बजे तक वल्लभनगर में 73.82%, इसी प्रकार शाम 6 बजे तक वल्लभनगर में 82.74% मतदान हुआ। Vallabhnagar Nagar Palika Election 2026
नगरपालिका वल्लभनगर के 20 वार्ड मे कुल 67 प्रत्याशी मैदान मे है। यहाँ 20 वार्डों मे कुल मतदाता 8314 है जिसमे पुरूष मतदाता 4222 और महिला मतदाता महिला मतदाता 4092 है। यहाँ मुख्य मुकाबला बीजेपी कांग्रेस के बीच हालांकि निर्दलीय बागी और अन्य पार्टिया भी कई वार्ड मे निर्णायक है। Vallabhnagar Nagar Palika Election 2026