87674 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान


87674 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

जिले में कुल 21.85 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

 
election

उदयपुर 24 नवम्बर 2023 । विधानसभा आम चुनाव-2023 में उदयपुर जिले के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 21 लाख 85 हजार 264 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता होंगे। इसमें से 87674 युवा मतदाता पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र के उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष सुराणा ने बताया कि खेरवाड़ा में सर्वाधिक 297606 मतदाता तथा सबसे कम उदयपुर शहर में 246369 मतदाता हैं। वहीं जिले में कुल मतदाताओं में से 1074130 महिला मतदाता हैं। पुरूषों की संख्या 1111110 है। जिले में 24 ट्रांसजेण्डर वोटर भी हैं। 

गोगुन्दा विधानसभा में 264791 मतदाता है। इसमें 135554 पुरूष, 129236 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। झाडोल में कुल 273484 में से 140571 पुरूष, 132909 महिलाएं व चार ट्रांसजेण्डर वोटर हैं। 

खेरवाड़ा में कुल 297606 में से 151711 पुरूष, 145894 महिलाएं एवं एक ट्रांसजेण्डर, उदयपुर ग्रामीण में कुल 285172 मतदाताओं में से 144055 पुरूष, 141108 महिलाएं व 9 ट्रांसजेण्डर, उदयपुर शहर में 246369 में से 123786 पुरूष, 122582 महिलाएं व एक ट्रांसजेण्डर वोटर है। 

मावली में कुल 257997 मतदाताओं में से 130507 पुरूष, 127485 महिलाएं व 5 ट्रांसजेण्डर, वल्लभनगर में कुल 264696 में से 134661 पुरूष, 130033 महिलाएं व दो ट्रांसजेण्डर तथा सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में कुल 295149 मतदाताओं में से 150265 पुरूष, 144883 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल हैं।

आयु वार मतदाताओं की संख्या

  • 18-19 आयु वर्ग में  87674 मतदाता
  • 20-29 आयु वर्ग में 508079 मतदाता
  • 30-39 आयु वर्ग में 512029 मतदाता
  • 40-49 आयु वर्ग में 330497 मतदाता
  • 50-59 आयु वर्ग में 331797 मतदाता
  • 60-69 आयु वर्ग में 231445 मतदाता 
  • 70-79 आयु वर्ग में 123857 मतदाता 
  • 80-89 आयु वर्ग में 47242 मतदाता
  • 90-99 आयु वर्ग में 11485 मतदाता
  • 100-109 आयु वर्ग में 1093 मतदाता
  • 110-119 आयु वर्ग में 57 मतदाता
  • 120 से अधिक आयु वर्ग में 09 मतदाता

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal