AVVNL के कर्मचारियों का 15वें दिन धरना समाप्त

AVVNL के कर्मचारियों का 15वें दिन धरना समाप्त

विद्युत वितरण प्रशासन और श्रमिक संगठन की मांग पत्र पर आपसी सहमति 

 
AVVNL

ए.वी.वी.एन.एल के कर्मचारी 5 जुलाई से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे

उदयपुर 20 जुलाई 2022 । अजमेर विद्युत वितरण निगम के सब डिवीजनो के अंदर निजीकरण और एफआरटी के काम से नाराज ए.वी.वी.एन.एल के कार्यकर्ता ए.वी.वी.एन.एल कार्यालय पटेल सर्कल के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने विद्युत वितरण प्रशासन और श्रमिक संगठन की मांग पत्र पर आपसी सहमति के बाद 15वें दिन धरना समाप्त कर दिया।  

सहमति वार्ता में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता शामिल हुए। इस दौरान मज़दूर संघ अखिल भारतीय पेंशनर संयोजक अमर सिंह सांखला, महासंघ महामंत्री विजय सिंह वाघेला, डिस्कॉम कार्यकारी अध्यक्ष भरत किशोर सुवालका, भारतीय मज़दूर संघ जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह राणावत, वृतीय अध्यक्ष हेमराज डांगी, महमंत्री कपूरचंद मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है की इससे पूर्व निगम के कार्य का निजीकरण ना करके सभी कार्य निगम के कर्मचारियों से ही करवाया जाये। इन मुख्य मांगो को लेकर उनकी प्रशासनिक अधिकारीयों से वार्ता भी हों चुकी थी पर इस वार्ता किसी दौरान कोई सहमति नही हुई थी । इसी के चलते धरना लगातार जारी था। इस धरने में उदयपुर शहर के 9 सब डिवीज़न के कर्मचारी लगातार धरना दे रहे थे ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal