शहर में बढ़ते ट्रेफिक से मिलेगी निजात, प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर बनाए जाने का प्लान

शहर में बढ़ते ट्रेफिक से मिलेगी निजात, प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर बनाए जाने का प्लान 

तकनीकी अध्ययन कर दूरदर्शिता से फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार करें - जिला कलक्टर

 
a

उदयपुर 19 दिसंबर। शहर में बढ़ते ट्रेफिक और आए दिन लगते जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा एक फ्लाईओवर प्लान किया जा रहा है। फ्लाईओवर के प्रस्तावित रूट एवं प्लान पर प्राथमिक तौर पर चर्चा करने के लिए कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर सभागार में हुई। बैठक में एसपी विकास शर्मा, नगर निगम महापौर जी एस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, एसीईओ स्मार्ट सिटी प्रदीप सांगावत, एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर, यूआईटी एसई संजीव शर्मा, एसई एवीवीएनएल के.आर. मीना, एसई पीएचईडी विपिन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 

बैठक में फ्लाईओवर के रूट को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया एवं इस हेतु पर्याप्त अध्ययन और निरीक्षण के बाद ही रूट को अंतिम रूप देने की बात कही गई।  प्रस्तावित फ्लाई ओवर बन जाने से भविष्य में सूरजपोल, कलेक्ट्रेट, कोर्ट चौराहा के बीच लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी और यातायात सुलभ हो सकेगा। कलेक्टर ने फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सभी तकनीकी अध्ययन पूरा करने और लंबे भविष्य को मध्यनजर रखते हुए इसे प्लान करने के निर्देश दिए हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal