वाहन नंबर की नई सीरीज के लिए आवेदन आमंत्रित
ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से कर सकते है आवेदन
उदयपुर 22 दिसंबर 2022 । परिवहन विभाग की ओर से ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से वाहनों के इच्छित पंजीयन क्रमांक की नई सीरीज के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये है।
जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि इच्छित पंजीयन क्रमांक प्राप्त करने के लिए कोई भी वाहन स्वामी परिवहन सेवा के ई-ऑक्शन पोर्टल पर चार पहिया (5 सीट से अधिक) वाहन हेतु नई सीरीज में पंजीयन क्रमांक 0001 से 9999 तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं गैर परिवहन यान 5 सीट से अधिक के लिए नवीन सीरीज आरजे 27 यूएच रखी गई है।