नई श्रृंखला में इच्छित वाहन पंजीयन संख्या के लिए आवेदन आमंत्रित

वाहन स्वामी परिवहन विभाग के ई-ऑक्शन पोर्टल पर दुपहिया वाहन के लिए कर सकते है आवेदन

 | 
rto

उदयपुर, 18 अक्टूबर। परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में अपने वाहन का इच्छित पंजीयन क्रमांक प्राप्त करने के लिए कोई भी वाहन स्वामी परिवहन विभाग के ई-ऑक्शन पोर्टल पर दुपहिया वाहन एवं भार वाहन के लिए नई श्रृंखला में आवेदन कर सकते हैं।
 

पंजीयन एवं जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि नई श्रृखंला के तहत गैर परिवहन दुपहिया वाहन की नवीन श्रृंखला आर.जे. 27 एएन, परिवहन दुपहिया वाहन के लिए आर.जे. 27 एक्स एक्स तथा परिवहन यान (भार वाहन) के लिए आर.जे. 27 जीएफ में इच्छित पंजीयन नम्बर प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News