162 बटालियन के बीएसएफ के जवानों ने निकाली बाइक रैली
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली रैली
| Aug 13, 2022, 13:19 IST
उदयपुर 13 अगस्त 2022 । पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं ऐसे में आज उदयपुर की 162 बटालियन के बीएसएफ के जवानों ने 162 बटालियन की छावनी से बाइक रैली निकाली।
इस दौरान बटालियन के बीएसएफ अधिकारी योगेंद्र सिंह की मार्गदर्शन में रैली का आयोजन किया गया रैली के माध्यम से आमजन में देश के जवानों और देश के प्रति जागरूक किया जा सके ।
बाइक रैली का आयोजन में 162 बटालियन के बीएसएफ के जवानों ने यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली में सम्मिलित हुए। यह बाइक रैली 162 बटालियन छावनी से शुरू हुई और विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः 162 बटालियन की छावनी पर आकर इसका समापन हुआ।
