भुवाणा से प्रतापनगर चौराहा तक 4 लेन सड़क को 6 लेंन की डीपीआर मंज़ूर

भुवाणा से प्रतापनगर चौराहा तक 4 लेन सड़क को 6 लेंन की डीपीआर मंज़ूर

42.73 करोड़ की डी.पी.आर. अनुमोदित निविदा जारी

 
uit,

 राजस्थान के मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित ‘‘यातायात सुगमता हेतु कार्य‘‘ के अन्तर्गत भुवाणा चौराहा से प्रतापनगर चौराहा तक 4 लेन सड़क की 5.50 किलो मीटर लम्बाई में सुदढीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य के लिए 42.73 करोड़ की डीपीआर मंजूरी हो गई हैं।  

राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की अनुपालना में कार्य की डी.पी.आर. कन्सलटेन्ट मैसर्स PDCOR Ltd. से तैयार करा उसे M.N.I.T. जयपुर से प्रमाणित करा लिया गया है। मैसर्स PDCOR Ltd को कन्सलटेन्सी का कार्य End-to-End basis पर दिया गया है। जिसमें मैसर्स PDCOR Ltd. को डी.पी.आर. तैयार कराया जाना एवं मौके पर प्रमाणित डी.पी.आर. के अनुरूप कार्य करवाया जाना सम्मिलित है।

डी.पी.आर. अनुसार निम्न मुख्य कार्य करवाये जाने प्रस्तावित है।

इस सड़क पर निरन्तर यातायात के अत्याधिक दवाब के दृष्टिगत, इस 4 लेन सड़क का सुदृढीकरण किया जाना है एवं उपलब्ध मार्गाधिकार में वर्तमान 4 लेन सड़क की चौड़ाई को बढ़ाते हुए सड़क को 4 लेन से 6 लेन किया जायेगा। इस सड़क पर न्यू आर.टी.ओ. के पास एक अण्डरपास का निर्माण किया जायेगा। अण्डरपास निर्माण से आमजन को सड़क की एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में सुविधा होगी एवं भविष्य में होने वाली दुर्घटना की सम्भावना में कमी आयेगी।

इस सड़क पर शोभागपुरा 100 फीट रोड़ जंक्शन पर एक लाईट व्हीकल अण्डरपास का निर्माण किया जायेगा। सड़क के मध्य प्लान्टेशन हेतु प्रिकास्ट प्लान्टर का प्रावधान लिया गया है। सड़क Carriage way से वर्षा जल की सुनियोजित निकासी हेतु सड़क के दोनों और नाली निर्माण कार्य किया जायेगा।

इस कार्य के अन्तर्गत मुख्य मार्ग  के दोनों ओर वृक्षारोपण का कार्य कराया जायेगा। उक्त सड़क पर सुगत यातायात एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड़ मार्किंग एवं रोड़ फर्निचर का कार्य किया जायेगा। इस कार्य  को सम्पादित करने हेतु 15 माह का समय निर्धारित किया गया है।

यूआईटी सचिव बालमुकुन्द असावा ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ न्यास योजना क्षेत्र चित्रकूट नगर, श्याम नगर, मीरा नगर इत्यादी सहित न्यास द्वारा राजस्व ग्राम भुवाणा, रघुनाथपुरा, शोभागपुरा, आयड़ भी स्थित है जिनमें की आबादी का घनत्व प्रतिदिन बढ़ रहा है। उपरोक्त क्षेत्र के रहवासियों के अतिरिक्त उदयपुर शहर के भी रहवासियों को नाथद्वारा, चितौड़गढ़, माउण्ड आबू, अहमदाबाद जाने हेतु भुवाणा-प्रतापनगर मार्ग से ही होते हुए जाना पड़ता है। इसके साथ ही अहमदाबाद-गुजरात की तरफ से आने वाले पर्यटको को नाथद्वारा रूट से आने हेतु इसी मार्ग का उपयोग किया जाता है। डबोक एयरपोर्ट से उदयपुर शहर की तरफ वी.वी.आई.पी. आवागमन हेतु भी उक्त मार्ग  का ही उपयोग किया जाता है। उक्त सड़क पर महिला थाना एवं सड़क के समीप खेलगांव तथा प्रादेशिक परिवहन कार्यालय भी स्थित है। यह सड़क शहर की एक महत्वपूर्ण सड़क है, जिसके सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण के पश्चात् यातायात सुगम हो जायेगा एवं आमजन को राहत प्रदान होगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal