मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 14 को उदयपुर दौरे पर

ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल स्पर्द्धाओं का करेंगे अवलोकन 

 | 
cm udaipur tour

उदयपुर, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार 14 सितंबर को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत 14 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 2 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। वहां ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल स्पर्द्धाओं का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह में शरीक होकर अपराह्न 3.15 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

मुख्यमंत्री गहलोत शाम 4 बजे उदयपुर जिले के गोगुन्दा ब्लॉक स्थित सूरण गांव पहुंचेंगे। वे वहां ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण करने के बाद शाम 5 बजे पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News