कांस्टेबल भर्ती 2019 रिव्यू परिणाम घोषित

कांस्टेबल भर्ती 2019 का सामान्य टीएसपी / नॉन टीएसपी एवं कांस्टेबल ड्राईवर पद पर चयनित अभ्यर्थियो का रिव्यू परिणाम घोषित

 | 
Police constable promotion program held at Police Line

कांस्टेबल भर्ती 2019 का रिव्यू चयन बोर्ड के अनुसार जिला उदयपुर के सामान्य टीएसपी / नॉन टीएसपी एवं कानिस्टेबल ड्राईवर पद पर चयनित अभ्यर्थियो का रिव्यू परिणाम घोषित किया गया है।

चयन सूची पर लिए गये अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है तथा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय उदयपुर एवं रिजर्व पुलिस लाईन उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।

सभी चयनित अभ्यर्थी कांस्टेबल सामान्य टीएसपी / नॉन टीएसपी एवं कांस्टेबल ड्राईवर पद पर नियुक्ति संबंधी कार्यवाही हेतु मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण एवं विभाग द्वारा चरित्र सत्यापन एवं समस्त मूल दस्तावेजो का सत्यापन दिनांक 28.06.2022 को कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के कमरा न. 211 में किया जायेगा । अतः विज्ञप्ति संख्या 1602 दिनांक 04.12.2019 के बिन्दु संख्या 11 में वर्णितानुसार समस्त मूल प्रमाण पत्र व उनकी एक- एक स्वयं प्रमाणित फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News