सिंगर अंकुश भारद्वाज, डांसर आराधना शर्मा और कॉमेडियन जय विजय सच्चान बढ़ाएंगे दीपावली मेले की शान

सिंगर अंकुश भारद्वाज, डांसर आराधना शर्मा और कॉमेडियन जय विजय सच्चान बढ़ाएंगे दीपावली मेले की शान

सभी कार्यक्रमों में होंगी धमाकेदार प्रस्तुतियां, मेला 15 से शुरू होगा

 
Deepawali mela 2022 Udaipur

उदयपुर 10 अक्टूबर 2022 । नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेले को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। सोमवार को सर्वसम्मति से मेले में आने वाले कलाकारों के नाम भी तय कर दिए हैं।15 अक्टूबर से आयोजित होने वाला मेला 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रथम 7 दिन तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम निगम द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्षा चंद्रकला बोल्या ने बताया कि 15 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले में प्रथम 2 दिन स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा वही अन्य दिनों में 17 अक्टूबर को सिंगर नाइट, 18 को रास लीला, 19 को लाफ्टर नाइट, 20 को डांस नाइट, 21 को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

अंकुश जमाएंगे गीतों की शाम, एम टीवी स्प्लिट विला फेम आराधना शर्मा की डांस नाईट, लाफ्टर नाईट सजेगी कॉमेडियन जय विजय सच्चान से

दीपावली मेले में संगीत संध्या पर इंडियन आइडल 10 के फेम रहे अंकुश भारद्वाज को बुलाया गया है। भारद्वाज ने अपनी गायकी के बल पर देश में अलग छाप छोड़ी है। संगीत के कई मुकाबलों में भारद्वाज ने जीत हासिल की है। अंकुश के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दीपावली मेले हेतु भारद्वाज का चयन किया है। वही डांस के लिए एम टीवी स्प्लिट विला फेम आराधना शर्मा का चयन किया है। शर्मा देश में प्रसिद्ध डांसर में सम्मिलित की जाती है। 19 अक्टूबर को आयोजित लाफ्टर नाइट में शहर की जनता को गुदगुदाने हेतु प्रसिद्ध कॉमेडी स्टार जय विजय सच्चान को बुलाया जा रहा है। सच्चान ने अपने प्रदर्शन से हाल ही कपिल शर्मा शो में काफी वाहवाही लूटी है। 

महापौर, उपमहापौर ने किया शहरवासियों को आमंत्रित

नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि शहर की जनता दीपावली मेले में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान शहर की जनता का उत्साह चरम पर रहता है। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उप महापौर पारस सिंघवी ने शहर की जनता को दीपावली मेले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में निमंत्रित किया है। सभी नागरिक मेले में स्वच्छ मनोरंजन का अवश्य लुफ्त लेवे।

दीपावली मेले में लगने वाली दुकानों का हुआ ऑनलाइन टेंडर, निगम को करीब एक करोड़ की आय हुई अर्जित।

नगर निगम द्वारा आयोजित होने वाले दीपावली मेले में लगने वाली दुकानों की ऑनलाइन टेंडर में निगम को 1 करोड़ की आय हुई है। राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दीपावली मेले में मेलार्थियों के लिए मनोरंजन हेतु लगने वाले झूले साझों-सामान, खाने-पीने की दुकाने इत्यादि लगाई जाएगी। 

उल्लेखनीय है की यह मेला प्रतिवर्ष नगर निगम प्रांगण में ही आयोजित किया जाता है। मेले में लगने वाली दुकानों हेतु ऑनलाइन टेंडर जारी किया गया जिसमें निगम को लगभग एक करोड रुपए की आय अर्जित हुई। समिति अध्यक्ष जारोली ने बताया कि इस वर्ष मेले में झूले पर 43,25,000 एवं स्टाल पर 60,51,000 रुपए की आय हुई है।

आतिशबाजी स्टाल से 6,63,000 की हुई आय।

सोमवार को नगर निगम बोर्ड बैठक हॉल में आतिशबाजी स्टॉल की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें नगर निगम को ₹663000 की आय अर्जित हुई है। 
राजस्व समिति अध्यक्ष जारोली ने बताया कि कुल 474 फॉर्म निगम द्वारा बेचें गए। फॉर्म की कीमत 1000 रुपए रखी गई। कुल 42 दुकानों की लॉटरी निकली गई जिसमें प्रत्येक दुकान की कीमत ₹4500 रखी गई थी। जिस पर कुल 6,63,000 रूपये का राजस्व नगर निगम को प्राप्त हुआ।

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web