जिला प्रभारी मंत्री ने शहीद मेजर बोहरा को दी श्रद्धांजलि

जिले के प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट सोमवार को शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा के  निवास पर पहुंचे
 | 
ramlal jat pay tributes

उदयपुर 26 अक्टूबर 2022 । जिले के प्रभारी मंत्री व राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट सोमवार को शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा के  निवास पर पहुंचे। उन्होंने शहीद मेजर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। 

इस अवसर पर वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति शक्तावत, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष, समाजसेवी लालसिंह झाला, गिर्वा एसडीएम सलोनी खेमका सहित विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News