एफएसएल निदेशक ने किया वार्षिक निरिक्षण
लंबित प्रकरणो की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए
उदयपुर 9 जनवरी 2023। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने सोमवार को उदयपुर पहुँच कर क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) उदयपुर का निरिक्षण किया।
क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक डॉ परमजीत सिंह ने बताया कि निदेशक डॉ अजय शर्मा ने सभी अनुभागों में उपलब्ध परीक्षण सुविधाओं को अवलोकन कर सभी कार्मिको से संवाद भी किया।
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने लंबित प्रकरणो की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।