विवेकानंद तिराहे पर शुरू हुआ फाउंटेन

रंगीन लाइट से चमकेगा तिराहा

 | 
VIVEKANAND TIRAHA FOUNTAIN

उदयपुर 12 जनवरी 2023 । विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर नगर निगम द्वारा आयड पुलिया के पास स्थित विवेकानंद तिराहे का बंद पड़ा फाउंटेन को फिर से शुरू कर जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया।

नगर निगम विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा एवं कुलदीप जोशी ने बताया कि विवेकानंद तिराहे पर कई समय से फव्वारा खराब पडा हुआ था। शहर भ्रमण के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया को स्थानीय नागरिकों द्वारा फव्वारा फिर से शुरू करने की मांग की गई। 

FOUNTAin

निर्देश को पालना में तत्काल 1 लाख रुपए की लागत से नया फव्वारा लगवाया गया, जिसका उद्घाटन गुरुवार को नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी द्वारा किया गया। 

इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद हितांशी शर्मा, समाजसेवी जितेंद्र मारू, पार्षद देवेंद्र साहु, लोकेश कोठारी, निगम अधिकारी रितेश पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News