कन्हैयालाल हत्याकांड के गवाह नागदा को सरकार ने दी पांच लाख की आर्थिक सहायता

विप्र कल्याण बोर्ड ने फिर निभाया सामाजिक दायित्व:

 | 
Cross Border Terrorism in Udaipur Murder Update Kanhaiya Lal Gaus Mohammad Mohammad Riaz Attari

उदयपुर 3 नवंबर 2022 । राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड की पहल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार नागदा को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। नागदा को ब्रेन हेमरेज हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सरकार ने नियमों में शिथिलता देकर आर्थिक सहायता मंजूर की है।

राजस्थान राज्य विप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने उदयपुर के राजकुमार नागदा की स्थिति को देखते हुए सरकार से आर्थिक सहायता देने की गुजारिश की थी। 

सरकार ने मसले की गंभीरता को देखते हुए विप्र कल्याण बोर्ड की सिफारिश को मानते हुए नियमों में शिथिलता देते हुए पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सहृदयता पर विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने आभार जताया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News