आईजी और एसपी का तबादला, नए आईजी होंगे प्रफुल्ल कुमार तथा नए एसपी होंगे विकास शर्मा

देर रात उदयपुर संभाग के आईजी हिंगलाजदान और एसपी मनोज कुमार चौधरी का तबादला कर दिया गया है

 | 
IG Prafull kumar and SP Vikas Sharma

उदयपुर 1 जुलाई 2022 । गुरुवार देर रात उदयपुर संभाग के आईजी हिंगलाजदान और एसपी मनोज कुमार चौधरी का तबादला कर दिया गया है।  उदयपुर संभाग के नए आईजी प्रफुल्ल कुमार होंगे वहीँ नए एसपी विकास शर्मा होंगे। 

आईजी हिंगलाजदान सिंह का तबादला आईजी सिविल राइट्स जयपुर और एमपी मनोज कुमार का तबादला कमांडेंट सेकंड बटालियन आरएसी कोटा के पद पर लगाया गया है।  नए आईजी प्रफुल्ल कुमार 2019 में भी उदयपुर संभाग के आईजी रह चुके है। 

कयास लगाया जा रहा है की जल्द ही संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट और कलेक्टर ताराचंद मीणा पर भी तबादला किया जा सकता है। साथ ही धानमंडी थाना के सभी पुलिस अधिकारियो और जवानो का तबादला किया जा सकता है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News